महासमुंद : तेज रफ़्तार बस के ठोकर से बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अगस्त 2022 को मृतक लोकेश्वर तारक पिता संतोष तारक उम्र 23 साल साकिन भलेरा आरंग के मृत्यु के संबंध में जांच किया जांच गवाह से पूछताछ पर मृतक लोकेश्वर तारक 29 अगस्त 2022 को अपने मो0सा0 हीरो स्पलेंडर प्लस क्र0 CG 04 NG 6456 में अपने गांव के दोस्त लिकेश्वर साहू के साथ महासमुंद आ रहे थे.
मो0सा को मृतक लोकेश्वर ताकर चला रहा था पीछे लिकेश्वर साहू बैठा था कि करीबन 17.30 बजे घटना स्थल NH 353 साराडीह मोड़ के पास बस क्र0 CG 04 EA 0155 के चालक के द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ओव्हर टेक करते रांग साईड जाकर ठोकर मारने से एक्सीडेंट करने से दोनो मो0सा0 सहित गिर गये जिससे दोनो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल महासमुंद ले गये थे.
जहां मृतक लोकेश्वर के सिर व मस्तक में गंभीर चोट होने(क्षतिग्रस्त) से मौत हो गया एवं उसके साथ मो0सा0 मे पीछे बैठे लिकेश्वर साहू को सिर में गंभीर चोट लगने से प्राथमिक उपचार बाद मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया है जो बस क्रमांक CG 04 EA 0155 के चालक के कृत्य से धारा 279, 337, 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विेवेचना किया गया है।