सरायपाली : बलौदिया राईस मिल के पास  10 लीटर महुआ शराब के साथ... - CG Sandesh

सरायपाली : बलौदिया राईस मिल के पास 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 30 अगस्त 2022 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति बलौदिया राईस मिल जोगनीपाली के पास में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है ग्राम जोगनीपाली बलौदिया राईस मिल के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम चक्रधर सिदार पिता करन सिदार उम्र 50 साल साकिन जोगनीपाली बताया एवं पास में रखे दो जरकिन में महुआ शराब होना बताया।

आरोपी चक्रधर सिदार के कब्जे से दो 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरा प्रत्येक में लगभग 5 लीटर महुआ शराब जुमला लगभग 10 लीटर महुआ शराब किमती 2000रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें