फेल होने पर छात्रों ने शिक्षक और क्लर्क को पेड़ में बांधकर पीटा
झारखंड से छात्रों द्वारा शिक्षक और क्लर्क को पेड़ में बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. मामला झारखंड की उप राजधानी दुमका के एक स्कू ल का है. इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुमका के गोपीकांदर स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय में यह वाक्याक हुआ. यहां फेल होने पर विद्यार्थी काफी नाराज हुए. इसके बाद उन्होंिने सहायक शिक्षक कुमार सुमन और क्लर्क सोनेराम चौड़े को पेड़ में बांध दिया. उनकी पिटाई की. छात्रों द्वारा कहा जा रहा है कि जानबूझकर कम नंबर दिया गया है.
वीडियो बनाने वाले छात्र कह रहे थे कि गोपीकांदर के शिक्षकों ने ऐसा किया है. इसका वीडियो वायरल करना है. ये लोग मिले हुए हैं. इसका लाइव चलाओ. पूरा पब्लिक, देश-दुनिया को दिखाओ. प्रैक्िब.ाकल का नंबर नहीं दिया है. जिंदगी के साथ खिलवाड़ हुआ है. मुकदमा होगा. दस लड़के फेल हुए हैं.
घटना की सूचना के बाद बीडीओ अनंत कुमार झा, थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता और बीईईओ सुरेंद्र हेम्ब्रम स्कूडल पहुंचे. उन्होंने प्रधानाचार्य रामदेव प्रसाद केशरी सहित अन्य शिक्षकों से पूछताछ की. इसके बाद छात्रों से भी बातचीत की. छात्रों ने बताया कि प्रैक्टिकल में नंबर नहीं दिए जाने के कारण वे लोग फेल हो गए.