बसना – क्षेत्र में भालुओं के हलचल से बच्चे-बुजुर्गों में दहशत
बसना: – बोहारपार गांव
में शुक्रवार को सुबह जंगल से भटक कर भालू आ गया। भालू गांव के समीप खेतों पर
इधर-उधर घूमता नजर आया तो ग्रामीणों में हड़कंप मंच गया। थोड़ी देर बाद भालू एक बबूल
के पेड़ पर चढ़ गया, ग्रामीणों के मुताबिक भालू भयानक एवं खूंखार बताया गया। जिसके चलते इलाके के बच्चे-बुजुर्गों
में दहशत का माहौल आ गया। सुचना के मिलते ही वन विभाग की टीम 15 मिनट में ही उस
गाँव पहुँच गयी। घटना बसना थाना से NH53
फोर लेन पर मात्र 6 km दूर है।

कुछ लोगों का कहना है
कि आप-पास भीड़ इकट्ठा हो जाती है, इसलिए भालू पेड़ से उतर नही पाता और खाली
लोगों के लिए दिनभर मनोरंजन का साधन बन जाता है। कोई पत्थर मारता है, कोई तरत-तरह की आवाज निकालता है।
इससे पहले कल गुरूवार को बसना से लगे ग्राम चनौडीह में लोगों द्वारा एक भालू देखे जाने पर हड़कम्प मच गया था। जिसके बाद उसे बस्ती की तरफ दौड़ लगाता देख लोगों में भगदड मच गयी। महिलाओं ने गलियों में खेलते छोटे बच्चे घर के अंदर कर सुरक्षित किये। वहीं लोगों द्वारा पत्थर मारने पर भालू ने पलटकर लोगों पर हमला बोल दिया भालू का भयावह रूप देख लोगों में अफरा तफरी मच जब गांव के लोगों ने शोर मचाकर उसे भगाना चाहा जिससे भालू और डरकर पेड़ ऊपर जा बैठा सूचना मिलने पर पिथौरा वन परिक्षेत्र ,साँकरा वन परिक्षेत्र ,बसना वन परिक्षेत्र ,रामभाँटा सरकल से वन विभाग के अधीकारी एंव बसना पुलिस कि टीम पहुँच कर भालू को खाने मे महुआ, शहद, और पानी दिया गया.