सरायपाली विधायक द्वारा लगाया गया आरोप झूठा – जनपद अध्यक्ष कु... - CG Sandesh

सरायपाली विधायक द्वारा लगाया गया आरोप झूठा – जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर.

31 अगस्त को सरायपाली विधायक किस्मत लाल नन्द ने सरायपाली थाना जाकर जनपद अध्यक्ष के ख़िलाफ लिखित में शिकायत दी थी. जिसपर सरायपाली पुलिस ने जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर के ख़िलाफ  IPC की धारा 294,506,153 के तहत अपराध दर्ज किया है. जिस आरोप को जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर ने झूठा बताया है.

रिपोर्ट के अनुसार विधायक किस्मत लाल नन्द ने बताया है कि 29 अगस्त 2022 को उपपंजीयक कार्यालय के सामने छ.ग. शासन के शासकीय कर्मचारियों के द्वारा किये जा रहे अनिश्चित कालीन हडताल में भाषण देते हुए दोपहर की करीब 1 से 3 बजे के बीच में जनपद पंचायत अध्यक्षा कुमारी भास्कर के द्वारा उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गंदी गंदी व भद्दी गालियों का प्रयोग कर धमकी देते हुए क्षुब्ध कारीत की गई. जिससे आम जनता सामने उनकी मानहानी हुई है.

उन्होंने बताया है कि उक्त भाषण को सुनने में उन्हें बुरी लगी जिससे  आम जनता सामने उनकी मानहानि हुई है. साथ ही इस घटना से उनके समर्थक एवं कांग्रेस कार्यकर्तागण काफी उत्तेजित हो रहे है.

विधायक ने बताया कि उक्त भाषण कृत्य को मौके पर उपस्थित शासकीय कर्मचारीगण एवं सडक पर चलने वाले आम जनता ने देखे सुने है.

जिसपर विधायक किस्मत लाल नन्द ने जनप्रतिनिधियों के सम्मान की रक्षा करते हुए कुमारी भास्कर के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आवेदन दिया था.

वहीँ जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर ने अपने ऊपर दर्ज इस एफआईआर व लगे आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस विधायक के दबाव में आकर इस तरह की कार्यवाही कर झूठा प्रकरण दर्ज कर रही है.

उन्होंने कहा कि मैं एक पढ़ी-लिखी नारी हूँ, मेरे द्वारा कैसे एक सभा में अभद्र भाषा, अपशब्दों का प्रयोग करते हुए विधायक के बारें में कुछ कहा जा सकता है. अगर ऐसा कुछ होता तो अब तक उसका विडियो वायरल हो चूका होता.  


अन्य सम्बंधित खबरें