महासमुंद : दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम साराडीह मे दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.
शारदा पुरैना ने पुलिस को बतायी कि वह अपने माता पिता के साथ निवास करती है, किराना दुकान का व्यवसाय करती है कि 01 सितंबर 22 को रात्रि 08.00 वह अपने दुकान मे थी, तभी गांव का धर्मेन्द्र बघेल दुकान के पास शराब पी रहा था, जिसे वह एवं उसकी मां द्वारा दुकान के पास शराब पीने से मना किया तो धर्मेन्द्र बघेल उसे मना करने वाली कौन होती है कहते मां बहन की बूरी बूरी गालियां देने लगे एवं जान से मारने की धमकी देते उसे एवं उसकी मां को मारपीट किये बीच बचाव करने उसके चाचा शंकर पुरैना आया तो उसे भी मारपीट करने लगे उसी समय गोला बघेल और भूपेन्द्र बघेल भी आ गये और वह भी मारपीट करने लगा मारपीट करने से सिर में चोट लगी है। घटना को चांदनी पुरैना, डुमेश्वरी पुरैना देखे सुने है।
जबकि दूसरे पक्ष के धर्मेन्द्र कुमार बघेल ने बताया कि वह ग्राम साराडीह में रहता है खेती किसानी का काम करता है कि 01 सितंबर 2022 के रात्रि में खाना खाकर बस्ती तरफ टहलने निकला था करीबन रात्रि 08 बजे अजय पुरैना के किराना दुकान के सामने वह और कमलेश मनहरे, नंदे चतुर्वेदी बैठे थे आपस मे बातचीत कर रहे थे वह पानी बाटल से पानी पी रहा था तो किराना दुकान में अजय पुरैना था जो उसे देखकर शराब पी रहे हो कहकर गाली देने लगा। जिसे वह शराब नही पी रहा हूं बोलने पर अजय पुरैना व उसके मामा शंकर पुरैना उसे अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर अजय पुरैना हाथ मुक्का से एवं शंकर पुरैना लकड़ी के पटनी से उसके सिर में मारपीट किये तो कमलेश एवं नंदे बीच बचाव कर छुड़ाये व उसी समय उसके पिता दाउलाल आये और समझाये एवं पटनी को झटककर अपने पास रखा है मारपीट करने से उसके सिर में चोट लगकर खून निकला है एवं हाथ पैर में दर्द है घटना को कमलेश मनहरे और नंदे चतुर्वेदी देखे सुने है.
उपरोक्त दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।