पिथौरा : अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार  - CG Sandesh

पिथौरा : अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 01सितम्बर 2022 को मुखबीर सूचना मिली कि एनएच रोड किनारे काठी ढाबा के पास छत्तीसग टायर दुकान राजासेवैया में एक सरदार अवैध रूप से अफीम बेचने रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान काठी ढाबा के पास छत्तीसग टायर दुकान के सामने पहुंचकर एक सरदार को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम भागसिंह पिता प्रीतम सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी टप्पासेवैया थाना पिथौरा जिला महासमुंद होना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक डिब्बा में झिल्ली सहित अवैध मादक पदार्थ जैसे अफीम 20 ग्राम कीमती 4000 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 18 (क) नार.एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें