CG News : शासकीय वाहन की ठोकर से 2 की मौत - CG Sandesh

CG News : शासकीय वाहन की ठोकर से 2 की मौत

सारंगढ़ थाना क्षेत्र से शासकीय वाहन की ठोकर से 2 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है. मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत ग्वालिनडिह के पास हुए दर्दनाक दुर्घटना में अब तक दो लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिसमें से एक युवक तिलाइमुड़ा नरेंद्र निषाद का बताया जा रहा है तथा दूसरा युवक सारंगढ़ से लगें भोजपुर का युवक समीर जोल्हे बताया जा रहा है. 4 युवक घायल हैं.

वहीं छत्तीसगढ़ शासन की वाहन क्रमांक CG 02 7746 में कौन कौन अधिकारी सवार थे, अभी तक इस संबंध में कोई भी जानकारी साझा नहीं किया जा सका है. वहीं कल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर अधिकारियों की व्यस्तता ने कई घर के खुशियों को मातम में बदल दिया है. वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश साफ साफ देखा जा रहा है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें