महासमुन्द : घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल चोरी  - CG Sandesh

महासमुन्द : घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल चोरी

पुष्पेन्द्र डहरिया ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 04 कसडोल थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार भाटापारा हाल रमनटोला महासमुन्द थाना महासमुन्द का रहने वाला है, वकालत का काम महासमुन्द में कर रहा है, 23 अगस्त 22 को उसकी मोटर सायकल होण्डा साईन रंग स्लेटी क्रमांक CG11AR 2723 को अपने घर के बाहर आफिस जाने हेतु 10.00 बजे खडी कर घर अंदर नास्ता कर करीब 11.30 बजे घर से बाहर निकला तो उसकी मोटर सायकल वहां पर नही था.

तब वह आसपास में पूछताछ किया तो किसी ने नही देखा कहकर बताये वह अपने नाते रिश्तेदारों में पता किया पता नही चला घटना के बारे में अपने मकान मालिक गिरधारी लाल साहू एवं फोन से उसके दोस्त डेविड मन्नाडे को बताया है । उसके मोटर सायकल स्तेमाली मोटर सायकल होण्डा साईन रंग स्लेटी क्रमांक CG11AR 2723 किमती करीब 20000 रूपये को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें