news-details

मध्यप्रदेश की तर्ज पर बिलासपुर के तांत्रिक ने भी मांगा छत्तीसगढ़ सरकार से राज्यमंत्री का दर्जा

बिलासपुर:- मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी एक तांत्रिक सम्राट ने राज्यमंत्री का दर्जा मांगा है। उन्होंने दावा किया है कि वे प्रदेश में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा, जब राजतंत्र दिशा विहीन हो जाता है तब उसे दिशा देने का काम धर्मतंत्र करता है। बिलासपुर निवासी तंत्र शास्त्र के जानकार जेपी दुबे ने प्रदेश सरकार को नक्सलवाद के खात्मे के लिए तंत्रमार्ग का रास्ता सुझाया है। इसके लिए उन्होंने खुद को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने का मांग किया है। उन्होंने बताया कि उनके 50 हजार से अधिक अनुयायी हैं।

नक्सलियों को खत्म करने यज्ञ करना होगा

तांत्रिक जेपी दुबे ने बताया कि नक्सलवादी राक्षस हैं और वन बंजारिन देवी जंगल के राक्षसों का विनाश करने में सक्षम है। उन्होंने बस्तर के जंगलों में वन बंजारिन यज्ञ कराए जाने की बात कही। जिससे पूरे प्रदेश में नक्सलवाद का खात्मा होगा। उनके दावे को सफल करने के लिए उन्हें राज्य शासन का सहयोग चाहिए। तंत्र विशेषज्ञ जेपी दुबे ने बताया कि उनके द्वारा रमन सिंह,अजीत जोगी,शिवराज, उमा भारती के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा की गई थी जो सच साबित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यज्ञ हवन पूजन के साथ लाखों लोग उन्हें धर्मगरू के रूप में मानते हैं।

मध्यप्रदेश के बाबा मेरे सामने कुछ नहीं

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार में जिन 5 बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है वे मेरे सामने खड़े होने के लायक नहीं है। वे सभी बाबा केवल राजनैतिक व्यक्ति हैं इस पद के योग्य नहीं हैं। मैंने मुंबई बोर्ड से ज्योतिष आचार्य व तंत्र शास्त्र में शोध किया है।




अन्य सम्बंधित खबरें