हाथ में टूट जाए यह रेखा तो प्रेम में मिलता है धोखा... - CG Sandesh

हाथ में टूट जाए यह रेखा तो प्रेम में मिलता है धोखा...

व्यक्ति के जीवन में हृदयरेखा बहुत कुछ संकेत देती है। हृदय रेखा पुरुष के हाथों में संतान के जन्म का संकेत भी करती है। हाथ में यह रेखा तर्जनी या मध्यमा उंगली से शुरू होकर बुध पर्वत तक जाती है।

 लेकिन कई हाथों में हृदय रेखा टूटी होती है। टूटी हृदय रेखा से व्यक्ति के जीवन में अनेक संकेत मिलते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हृदय रेखा का बीच में से टूटना व्यक्ति के प्रेम संबंधों में बिखराव का दर्शाता है।

 यदि हृदय रेखा पतली हो अथवा गहरी रेखा बदलकर पतली हो जाए तो यह स्वभाव में रुखेपन का संकेत करती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा का रंग लाल है, साथ में यह गहरी भी है तो यह स्थिति व्यक्ति में बुरी आदत में फंसने का संकेत देती है। 

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा हथेली में एक छोर से शुरू होकर दूसरे छोर तक पहुंचे तो वह वर्तमान में जीने वाला होता है। हालांकि इस तरह के लोग स्वभाव में ईष्र्यालु और भावुक प्रवृत्ति के भी हो सकते हैं।

कई बार हाथ में दो हृदय रेखा भी मिलती हैं। यदि इनमें कोई दोष ना हो तो तो ऐसे लोग सात्विक बुद्धि के होते हैं। यदि हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा दोनों एक छोर से शुरु होकर हथेली के दूसरे छोर पर तक जाएं तो ऐसे लोग किसी की परवाह नहीं करने वाला स्वभाव के होते हैं।

 यदि हृदय रेखा गुरु पर्वत से शुरू होती है तो यह स्थिति व्यक्ति को दृढ़ निश्चयी औरआदर्शवादी बनाती है। हृदय रेखा तर्जनी उंगली के मूल से शुरू हो तो ऐसे व्यक्ति मानसिक रुप से परेशान रह सकते हैं।





अन्य सम्बंधित खबरें