बसना : हर्षराज इंडस्ट्रीज के सामने से नकाबपोश चोर ने कर ली ब... - CG Sandesh

बसना : हर्षराज इंडस्ट्रीज के सामने से नकाबपोश चोर ने कर ली बाइक की चोरी

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पर्रापाट के पास स्थित हर्षराज इंडस्ट्रीज के सामने NH - 53 रोड में खड़ी बाइक को नकाबपोश चोर ने बाइक चोरी कर ली. पार्थी के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
नृपराज चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह श्री हर्षराज इंडस्ट्रीज ट्रेक्टर ट्राली का निर्माता है । कि 03 सितंबर 2022 के रात्रि करीबन 01.00 बजे ट्रेक्टर रेपयरिंग का कार्य किये उसके बाद दुकान बंद क अपने मोटर सायकल बुलट क्रमांक CG 06 GT 9174 को दुकान के शटर के सामने खडी कर सोने चले गये ।

प्रात: करीबन 09.00 बजे दुकान के कर्मचारी काम पर आये तो पता चला कि दुकान के सामने खडी बुलट गाडी वहां पर नही थी। सीसीटीव्ही फुटेज से देखने पर पता चला कि बुलट को रात्रि 02.00 बजे से 02.20 मिनट के बीच मे नकाबपोश चोर बुलट को ले जाते दिख रहा है । बुलट क्रमांक CG 06 GT 9174 जिसका रंग काला कीमती 80 हजार रूपये जो उसके नाम से रजिस्टर्ड है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें