तुमगांव : 20 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 11 पौवा अंग्रेजी शराब ... - CG Sandesh

तुमगांव : 20 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 11 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवम एसडीओपी कल्पना वर्मा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम में तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था अवैध गतिविधियों एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना तुमगांव से थाना प्रभारी विनोद शर्मा को आज दिनांक 03/09/2022 के जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने बांए हांथ में एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर अधिक मात्रा में शराब लेकर पैदल गाड़ाघाट शराब भट्ठी की ओर से नहर नाली होते हुए तुमगांव की ओर आ रहा है कि सूचना पर मय विवेचना कीट व हमराह स्टाफ प्र.आर.106 चितरंजन साहू ,आरक्षक क्रमांक 497, 835 के पहुंचकर घेराबंदी पकडे, नाम पता पूछने पर अपना नाम मेषकांत जलक्षत्री पिता अशोक जलक्षत्री उम्र 32 वर्ष साकिन भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया ।

जिसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर 20 पौवा देशी प्लेन शराब, प्रत्येक पौवा में 180 एमएम भरी हुई मात्रा 3600 ML, कीमती 1600 रूपये, 11 पौवा च्वाईस व्हीसकी अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएम भरी हुई मात्रा 1980 ML, कीमती 1320 रूपये जुमला मात्रा 5580 ML जुमला कीमती 2920 रूपये मिलने पर जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमांडपर भेजा गया है संपूर्ण कार्यवाही में प्र.आर.106 चितरंजन साहू ,आरक्षक क्रमांक 497, 835 व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।


अन्य सम्बंधित खबरें