बागबाहरा : लमकेनी से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार  - CG Sandesh

बागबाहरा : लमकेनी से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस को 03 सितम्बर 2022 को मुखबिर सूचना पर आरोपी के घर के सामने महावीर चौक ग्राम लमकेनी में आरोपी दौलत दीवान पिता पुनित दीवान उम्र 28 वर्ष साकिन लमकेनी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के दो पीले रंग की 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 05-05 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब भरी हुई कुल जुमला 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें