news-details

पिथौरा- खेल मैदान बना शराबियों का अड्डा

नगर के इकलौते खेल मैदान शहीद भगत सिंग खेल मैदान शाम होते ही असामाजिक तत्वों का मजमा लगा रहा है,सुबह जब खिलाड़ी इस मैदान में पहुचते है तब मैदान व गैलरी में शराब की बोतलें पड़ी रहती है। असामाजिक तत्व मैदान के बीचों-बीच बैठकर रात में शराब पीते हैं और फिर बोतलें फोड़कर कांच के टुकड़े बिखेर देते हैं। इससे लोगों को चोट पहुंचती है। नगर के खेल मैदान को शाम होते ही शराब पीने वालों ने मयखाना बना लिया है। पीने के बाद शराबी खाली बोतलों को वहीं फेंकने के साथ फोड़कर चले जाते हैं। बोतलों के कांच मैदान में चारों तरफ बिखरे होने से खेलने व अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को रोज पहले बाेतलें और कांच साफ करना पड़ते हैं। तब वे खेल पाते हैं। यह स्थिति दशहरा मैदान की है, जहां से कुछ ही दूरी पर थाना भी स्थित है नगर में एकमात्र सबसे बड़े खेल मैदान है। जहां तमाम खिलाड़ी राेज अभ्यास करने के साथ खेलने आते हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण दशहरा मैदान बदहाल हो रहा है। बड़ा मैदान होने के कारण यहां निजी खेल संस्थाओं, क्लब द्वारा तो खेल गतिविधियों वर्षभर करवाई जाती हैं। 

प्रशासन आैर शिक्षा विभाग द्वारा करवाई जाने वाली खेल गतिविधियां भी यहां होती हैं। दशहरा मैदान के चारों तरफ शासकीय कार्याल व सुरक्षित और शांत क्षेत्र होने के कारण सुबह-शाम नगर के गणमान्य नागरिक परिवार सहित घूमने आते हैं। सड़क पर तो रोशनी है लेकिन मैदान में अंधेरा होने के कारण शाम हाेते ही यह शराबियों का अड्डा बना जाता है। नशा करने के बाद बोतलें फेंकने के साथ उन्हें फोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में पूरे मैदान में कांच के टुकड़े देखे जा सकते हैं। थाना मंदिर समिति व आरएसएस संघ के कार्यकर्ताओ द्वारा प्रतिदिन योग प्राणायाम किया जाता है जिसमे नगर के गणमान्य लोग पहुचते है, जसबीर अजमानी ने बताया रोज और हमारे द्वारा गैलरी की सफाई करनी पड़ती है वहाँ असामाजिक व्यक्तियो द्वारा डिस्पोजल शराब की बोतल समेत गंदगी फैला दी जाती है जिसे हमारे द्वारा साफ करने के बाद ही योगाभ्यास किया जाता है 

""हमारे द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है, अभियान चलाया जाएगा असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही भी की जाएगी. - राकेश खुटेश्वर, थाना प्रभारी पिथौरा




अन्य सम्बंधित खबरें