सांकरा : स्कूल से घर जा रही छात्रा को स्कूटी चालक ने मारी ठो... - CG Sandesh

सांकरा : स्कूल से घर जा रही छात्रा को स्कूटी चालक ने मारी ठोकर

सांकरा थाना क्षेत्र के एक छात्रा को स्कूटी चालक ने ठोकर मार दी, छात्रा ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में बताया गया है की ग्राम सांकरा निवासी कक्षा 7वीं की छात्रा अपने स्कूल कन्या शाला, सांकरा से अपने घर जा रही थी. उसी समय परसवानी चौक के आगे स्कूटी क्रमांक CG 06 GH 7230 के चालक अंकेश बिहारी ने ठोकर मारकर गिरा दिया और गाली देने लगा. आरोपी वहां से भाग गया.

घटना 24 अगस्त की शाम करीब 4 बजे की है. छात्रा ने इसकी शिकायत 4 सितम्बर को थाने दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अंकेश बिहारी के खिलाफ 279-IPC के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें