पिथौरा : स्वामी आत्मानंद में मुन्नी बदनाम सांग में लगे ठुमके - CG Sandesh

पिथौरा : स्वामी आत्मानंद में मुन्नी बदनाम सांग में लगे ठुमके

पिथौरा- शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के स्वामी आत्मानंद शाला में शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमें देश भक्ति गीत, भाषण के अलावा विभिन्न कार्यक्रम किये गये, जिसके बाद वहां छात्र-छात्राओं ने मुन्नी बदनाम सांग बजा कर ठुमके लगाए, वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद लोगो ने अनेक प्रतिक्रिया दी।

बता दे शिक्षक दिवस सर्वपल्ली राधाकृष्णन के स्मरण में मनाया जाता है, शिक्षा के मंदिर में जहाँ देश भर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, वही नगर के स्वामी आत्मानंद शाला में इस बेहूदा सांग में नृत्य की वीडियो आने के बाद प्रबंधन को कोसा।

इस मामले में आत्मानंद शाला के प्रिंसिपल ने कहा कि उनकी उपस्थिति में वह सांग नही चलाया गया , अंतिम भाषण देने के बाद कार्य्रकम समाप्ति कर वे चले गए थे कार्यक्रम खत्म होने के बाद हुआ होगा जिसकी जांच की जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें