news-details

राज्यपाल से पुरस्कृत हुए भैरोपुर के शिक्षक भोजराज प्रधान।

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पिथौरा विकासखंड के भैरोपुर शासकीय विद्यालय के शिक्षक भोजराज प्रधान को राज्यपाल द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम शामिल हुए।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 60 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमे से 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 56 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र दिए गए।

जिसमे महासमुंद जिले से सहायक शिक्षक भोजराज प्रधान और उ.व.शि.एल.बी. खेमराज साहू को सम्मानित किया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें