पटेवा : गांव जाने के लिये पैदल आ रही महिला को बाइक ने मारी ठ... - CG Sandesh

पटेवा : गांव जाने के लिये पैदल आ रही महिला को बाइक ने मारी ठोकर

पटेवा थाना अंतर्गत एनएच 53 रोड छिलपावन चौक गांव जाने के लिये पैदल आ रही महिला को बाइक ने मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मुन्नी बाई टंडन ने पुलिस को बतायी कि वह गृहणी का कार्य करती है. 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन के दिन अपने मायके ग्राम चीचा जिला रायपुर गयी थी 12 अगस्त 2022 को अपने मायके से आकर मंदिरहसौद से बस बैठकर छिलपावन चौक आ रही थी समय लगभग 02-15 बजे छिलपावन चौक पहुंचकर बस से नीचे उतर कर अपने गांव जाने के लिये पैदल आ रही थी.

उसी समय पटेवा तरफ से झलप की ओर जा रही मो0सा0 डिलक्स क्रमांक CG 04 CT 1977 के चालक द्वारा अपने मो0सा0 को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आकर उसे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह रोड में गिर गयी। एक्सीडेंट से उसके दाहिना आंख के उपर एवं बाया आंख के पास होठ में, पेट में एवं सिर में तथा दाहिना पैर में चोट लगी है। चोट लगने से वह बेहोस हो गयी थी आसपास के लोगो ने ईलाज हेतु उसे सरकारी अस्पताल झलप ले गये जहां पर प्राथमिक उपचार हुआ है। उचित ईलाज हेतु रायपुर रिफर कर दिया उसे उसके घर वालो ने ईलाज हेतु शुभ हास्पीटल आमा सिवनी रायपुर में भर्ती कराया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो0सा0 डिलक्स का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें