पिथौरा : असामाजिक तत्वों ने मैदान के बाद हाइवे ओवरब्रिज में ... - CG Sandesh

पिथौरा : असामाजिक तत्वों ने मैदान के बाद हाइवे ओवरब्रिज में बनाया ठिकाना।

ओवरब्रिज के ऊपर ही शाम होते ही जमकर शराबखोरी करते है। विदित हो नगर में मैदान में शराबखोरी की खबरों के बाद पुलिस विभाग ने संज्ञान लेकर मैदान व सुनसान इलाको में गश्ती बढ़ाई, जिसके बाद अब शराबियों ने नया अड्डा ढूंढ निकाला, अंधेरा होते ही नेशनल हाइवे के किनारे अवैध कार्यो करते है, विदित हो शाम होते ही सभ्य परिवार के लोग हाइवे किनारे पैदल टहलने निकलते है लेकिन अब शराबियों की हरकतों से घूमने वाले अपना रूट बदलने लगे है। पुलिस की यह कार्यवाही नाकाफ़ी है।

हाइवे किनारे नशे में धुत्त ये नशेड़ी आसपास का माहौल खराब करने जिम्मेदार है, पुलिसिया कार्यवाही के अभाव में हौसले बुलंद है इसलिये ये नशेड़ी कही भी कभी भी बत्तमीजी पर उतारू हो जाते है।



यही हालत लखगड तालाब के पास एक आस्था के केंद्र में होता है इस जगह पर सुबह से ही नशेड़ियों का मजमा लगा होता है राहगीर इन नशेड़ियों के छीटाकशी के शिकार होते है, निर्माणाधीन बाजार में पुराने कालेज के पीछे सभी जगहों को नशे का अड्डा बन गया।

युवाओं में बढ़ा गांजे का क्रेज

युवा पीढ़ी नशे में गाँजा सेवन कर रहे है, उड़ीसा सीमावर्ती इलाका होने की वजह से युवाओं को अवैध मादक पदार्थ गांजा आसानी से उपलब्ध हो रहा है, पुलिस इसे रोकपाने में पूरी तरह सफल नही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें