बसना - निर्माणाधीन कार्य में डायवर्सन मार्ग का संकेतक बोर्ड ... - CG Sandesh

बसना - निर्माणाधीन कार्य में डायवर्सन मार्ग का संकेतक बोर्ड नहीं लगाने के कारण दुर्घटना की आशंका

बसना:- बसना से भंवरपुर मार्ग में कुंती नाला मोड़ के पास ग्राम पंचायत भंवरपुर का स्वागत द्वार बनाया जा रहा है यह काम निर्माणाधीन है और लगभग एक माह से स्वागत द्वार पर निर्माण कार्य चालू है. जिसके कारण वाहनों को डायवर्सन मार्ग आना जाना पड़ रहा है.

इस मार्ग में सैकड़ों की संख्या में रोज उद्योगिक वाहन बस एवं लगभग 30 से 40 ग्राम पंचायतों का बसना ब्लॉक मुख्यालय आना जाना लगा रहता है, लेकिन निर्माणाधीन कार्य में संकेतक बोर्ड नहीं लगाने जाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. रात होते ही यहां पर अंधेरा छा जाता है और कुछ भी दिखाई नहीं देता है जिसके कारण कभी भी अनहोनी हो सकता है ऐसे ऐसे निर्माण कार्यों में एवं कार्य निर्माण संकेतक बोर्ड लगाना जरूरी है, ताकि कोई भी अनहोनी एवं घटना होने से बचा जा सके.

विडियो देखें :- http://cgsandesh.com/video/1.mp4


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें