पिथौरा : शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटा  - CG Sandesh

पिथौरा : शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटा

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम डुमरपाली शराब के नशे में पत्नी की जमकर की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
ललिता बेहरा ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम डुमरपाली कलमीडीपापारा (गिरना) अपने पति व बाल बच्चों के साथ रहती है। उसके दो संतान है जिसमें लडकी कु0 संजीता बेहरा एवं लडका संजय बेहरा के साथ रहती है कि 07 सितंबर 2022 को दोपहर 12/00 बजे शराब के नशे में उसके पति सम्पत लाल बेहरा के द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए उसके बाल को पकड कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जमीन में घसिट कर बाहर निकाल दिया था मारपीट करने से दोनों पैर में चोट आया है। अपने मायके ग्राम चले जा अपने मायके से अपने भाई को बुला ले कहकर उसे झगडा कर मारपीट किया था घटना को पडोसी जेठ अशोक नंद, साधनी बाई देखे व सुने हैं।

मामले की शिकायत पर आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें