सरायपाली : हाथ मुक्का एवं हाथ में पहने कड़े से मारपीट कर पहुं... - CG Sandesh

सरायपाली : हाथ मुक्का एवं हाथ में पहने कड़े से मारपीट कर पहुंचाया चोंट

सरायपाली थाना अंतर्गत पण्डा पान दुकान के पास दोस्त के साथ मारपीट किया है कहकर कड़ा और हाथ मुक्का से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
भुवनेश्वर जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 09 झिलमिला सरायपाली में रहता है, जायका आटोमोबाइल में काम करता है । 12 सितम्बर 22 को रात्रि लगभग 08 बजे वह ड्यूटी से घर आते समय पण्डा पान दुकान के पास फास्ट फूड दुकान में एगरोल खाने के लिए रूका था कि उसी समय समारू का नाती जिसका नाम वह अभी नहीं जानता है और उसका एक साथी आये और बोले कि तू मई महिने में उसके दोस्त के साथ मारपीट किया है कहकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मार दूंगा कहकर समारू के नाती ने अपने हाथ में पहने कड़ा से उसके सिर में मारकर चोट पहुंचाया और उसका साथी हाथ मुक्का से उसके साथ मारपीट किया जिससे उसके सिर में, नाक में और बायें आंख के ऊपर चोट आकर खून निकला है। तब वह वहां से भागकर अपने आपको बचाया है । घटना को फास्ट फूड ठेला वाला कमलेश देखा है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें