सरायपाली : सोसायटी के चांवल लेन देन की बात को लेकर छात्रा से मारपीट
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम दुलारपाली में सोसायटी के चांवल लेन देन की बात को लेकर छात्रा से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
कु0 प्रियंका साहू ने पुलिस को बतायी कि बीएससी की पढाई कर रही है । वह उसकी माता रीता साहू व बहन प्राची साहू जो गुंगी है उन तीनो अलग रहते उसके पिता जयप्रकाश उन लोगो को छोड दिये है। उसके मां के नाम से राशन कार्ड है जो उसके पिताजी राशन कार्ड का फोटो कॉपी रखे है जिसे हर महिना सोसायटी से राशन निकालकर ले जाते उन लोगो को नहीं देते है कि 11 सितम्बर को राशन दुकान चावल लेने के लिये गये थे पता चला कि पिता जयप्रकाश राशन ले गये है।
पता करने पिताजी के कमरा में चावल लाये है कि नहीं पता करने गये थे कि उसी समय दोपहर करीब 03:30 बजे बुआ चमेली साहू आयी और बोली कि ये राशन हमारा है कहते गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसके सिर के बाल को पकडकर खींचते हुये कुर्सी में पटक दी घटना को देख उसकी मां रीता साहू बीच बचाव करने आयी तो उसके पिता जयप्रकाश साहू उसकी मां के सिर के बाल को पकडकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा बुआ चमेली साहू उन लोगो को घर से बाहर निकल जाओ कहते हुये धमकी देने लगी मारपीट से उसके बांये कान में चोट आयी तो उसकी मां रीता के सिर में चोट आयी है। घटना के बारे में भागीरथी साहू को बतायी है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।