पिथौरा- ITI में शीतल पेय जल उपकरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को ज्ञापन सौंपा
पिथौरा:- भीषण ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ-साथ शासकीय औद्योगिक छात्रावास एवं ITI परिसर में शीतल पेयजल उपकरण ना होने के कारण वहां प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों को भीषण गर्मी में शीतल जल पीने की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसके कारण सुबह से संध्या तक दो पालियों में प्रशिक्षणरत छात्र-छात्रा प्रशिक्षणार्थियों को शीतल जल पानी न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
समस्या को देखते हुए समस्त विद्यार्थियों द्वारा शीतल पेय जल उपकरण(एक्वफिना) दिलाने हेतु वहां के समस्त प्रशिनार्थियों ने छत्तीसगढ़ संसदीय सचिव तथा बसना विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के पिथौरा स्थित जनसंपर्क कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपकर शीतल पेय जल उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें