महासमुंद : पुरानी विवाद झगड़ा को लेकर हाथ मुक्का, पैर, लात से महिला की पिटाई
महासमुंद थाना अंतर्गत सुभाष नगर में पुरानी विवाद झगड़ा को लेकर हाथ मुक्का, पैर, लात से महिला की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जानकी कुमार पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 23 नीम चौरा के पास सुभाष नगर महासमुंद का निवासी है रोजी मजदूरी का काम करती है कि रात्रि में उसके मोहल्ले के गणेशजी को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे जिसे देखने वह घर के बाहर सभी मोहल्ले वासियों के साथ घर के सामने खड़ी होकर देख रहे थे कि पुरानी विवाद झगड़ा को लेकर उसे सोनू छुरा, त्रिनाथ छुरा द्वारा गाली गुप्तार कर रहे थे जिसे वह मना किया तो सोनू छुरा, त्रिनाथ छुरा, निरजो छुरा, कु0 अंजली जगत एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देते जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का, पैर, लात से सोनू त्रिनाथ एवं बाल पकड़कर निरजो छुरा, कु0 अंजली जगत द्वारा हाथ थप्पड़ से मारपीट किये है.
मारपीट झगड़ा को देख कर मुहल्ले के अन्य महिलायें कस्तुरी सोनवानी विमला बाई सावित्री बाई आदि द्वारा बीच बचाव किये है मारपीट से उसके सीने में दर्द हो रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।