महासमुन्द : तुम कौन होते हो बीच बचाव करने वाले कहकर पत्थर से सिर पर हमला
महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में तुम कौन होते हो बीच बचाव करने वाले कहकर पत्थर से सिर पर मारा, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गोवर्धन चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह फर्सी पत्थर में मुंशी काम करता है कि 10 सितंबर 22 को उसके ग्राम बिरकोनी में गणेश विर्सजन के लिये गांव के तालाब मे गये थे, जहा पर गांव के रामपाल साहू के साथ किसी बात को लेकर मुकेश निषाद विवाद कर रहा था, जिसे वह और उसके मामा राज कुमार चन्द्राकर दोनो बीच बचाव कर समझाया थे, कि सभी अपने अपने घर चले गये।
11 सितंबर 22 को दोपहर करीब 02.30 बजे उसे उसके मामा राज कुमार चन्द्राकर के घर के लोग फोन से बताये कि मुकेश निषाद एवं अन्य द्वारा राज कुमार चन्द्राकर को मारपीट किया है जिससे सिर मे चोट लगा है खुन निकल रहा है तब वह तत्काल बिरकोनी उसके मामा के घर गया, तब उसे उसके मामा राज कुमार ने बताया कि 11 सितंबर 22 के दोपहर 02.00 बजे पुन: कल 10 सितंबर को तालाब मे हुये विवाद में बीच बचाव को लेकर मुकेश निषाद, विनोद निषाद और परमेश्वर साहू के द्वारा दीपक महराज दुकान के सामने उसे तुम कौन होते हो बीच बचाव करने वाले नेता बनते हो कहकर तीनो एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं विनोद निषाद द्वारा पत्थर के टुकडे से सिर माथा में वार किया है, जिससे उसके सिर माथा मे चोट लगी है।
तब वह अपने मामा राज कुमार को मोटर सायकल मे लेकर थाना आया, जहा उसकी डांक्टरी मुलाहिजा कराया गया, कि चोट अधिक लगने से जिला अस्पताल महासमुन्द मे भर्ती कराया हुं, कि डां0 द्वारा रिफर करने पर वह प्राईवेट ईलाज हेतु सोहम अस्पताल महासमुन्द में ईलाज हेतु भर्ती कराया हूं ईलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 94-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।