आदिवासी समाज की चिंता कांग्रेस ने ही की है- इस्तियाक खेरानी - CG Sandesh

आदिवासी समाज की चिंता कांग्रेस ने ही की है- इस्तियाक खेरानी

महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इस्तियाक खेरानी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बस्तर में 70 आदिवासियों के हत्या के सफेद झूठ पर तंश कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ की भोले-भाले आदिवासियों चिंता विधानसभा चुनाव के डेढ़ साल पहले आ रही है। छत्तीसगढ़ में 15 वर्षो तक राज करने दौरान कभी भी प्रदेश के आदिवासियों एवं किसानों की चिंता नही करने वाले आज आदिवासी के नाम पर राजनीति करने की तैयारी करने लगे है। खेरानी आगे कहा कि आदिवासी समाज की चिंता किसी अन्य ने नहीं की केवल कांग्रेस ने आदिवासी समाज की चिंता की। 

कांग्रेस पार्टी स्थापना काल से ही आदिवासी समाज की सुध ले रहे हैं। प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनते ही आदिवासियों की जमीन वापस करने काम किया। आज प्रदेश में ज्यादातर लघुवनोपज की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य करने का फैसला आदिवासियों हित में किया। आज वन अधिकार पट्टे के वितरण में छत्तीसगढ़ नंबर वन है। प्रदेश की जनता एवं आदिवासियों के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवारने का काम कर रहे हैं। आदिवासियों के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले कुछ नहीं करते। सिर्फ लूटने का काम कर रहे हैं। यहां पहले जब अफसर आते थे तो फॉल देखने आते थे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने अलग राज्य देने का काम किया। आखिर क्यों 15 साल तक भाजपाइयों को आदिवासियों की याद नहीं आई, यह समझ से परे है। आज छोटे छोटे जिले की स्थापना कर प्रदेश जनता को प्रशासन नजदीक लाने का काम कर रहे है। वह सिर्फ अपने विकास में लगे हैं। आज देश का हर वर्ग महंगाई और बेरोजगारी में जीवनयापन कर रहा है जो भाजपा की देन है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें