पिथौरा : कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौठान का किया आकस्मिक निरीक्... - CG Sandesh

पिथौरा : कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौठान का किया आकस्मिक निरीक्षण, बिना अनुमति के विदेश भ्रमण पर रहने के कारण सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए

कलेक्टर क्षीरसागर ने किया सिरको जलाशय का अवलोकन

कलेक्टर ने सिरको के ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौठान का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज पिथौरा विकासखण्ड के अंतिम छोर के गांव सिरको पहुंचकर निर्माणाधीन गौठान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बिहान समूह की महिला सदस्यों से चर्चा कर उन्हें आय मूलक गतिविधि संचालित करने प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक साथ थे।

उपस्थित महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे जानकारी ली। साथ ही उन्होंने शीघ्र ही समस्या के निराकरण करने का आश्वासन सदस्यों को दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन गौठान को शीघ्र पूर्ण करने, शेड निर्माण करने, सीपीटी बनाने, मनरेगा का भुगतान करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सिरको जलाशय पहुंचकर वहां पानी भराव का भी अवलोकन किया। बताया गया कि सिरको जलाशय में पर्याप्त मात्रा में जलभराव हुआ है। इस वर्ष नया नहर निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस जलाशय के माध्यम से लगभग दर्जनों गांवों के सैकड़ो एकड़ खेत में पानी पहुंचती है। इस जलाशय के माध्यम से बसना शहर के नागरिकांे के लिए पेय जल के लिए पानी पहुंचाने का कार्य कराया जा रहा है। कलेक्टर ने सिरको जंगल के किनारे तार फेंसिंग लगाने को कहा। जिससे जंगली जानवरों से फसलों एवं आम नागरिक सुरक्षित रहें। इस दौरान कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यार्थियों से उनके पढ़ाई-लिखाई की जानकारी लेते हुए उनसे सवाल भी पूछे।

उन्होंने शिक्षकों से निर्देशित किया कि वे विद्यार्थियों को पूरी लगन एवं ईमानदारी पूर्वक पढ़ाएं। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल में बन रहे मध्यान्ह भोजन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मीनू के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने, खाना बनाने में पर्याप्त साफ-सफाई का ध्यान रखने, मध्यान्ह भोजन में प्रत्येक दिन दाल, सब्जी अलग-अलग बनाने, छात्रों के लिए पीने के साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्कूल में स्कूल परिसर में मंच निर्माण कराने एवं मुख्य द्वार पर गेट लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सिरको के सचिव अंजनी साहू के विरूद्ध शिकायत मिलने एवं लगातार मुख्यालय से अनुपस्थित रहने तथा बिना अनुमति के विदेश भ्रमण पर रहने के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हरिजन पारा पुराना सोसायटी के गली का चौड़ीकरण, नाली निर्माण एवं सीसी रोड बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेवा, बसना तहसीलदार राम प्रसाद बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें