बसना : 05HP सोलर मोटर पंप सहित केबल वायर चोरी
बसना थाना अंतर्गत ग्राम रेमडा तुकडा में 05HP सोलर मोटर पंप सहित केबल वायर चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रामलाल पटेल ने पुलिस को बताया रेमडा तुकडा खेत में सोलर पम्प 5HP14 स्टेज मडल नं0 EZ6P6M4800 70 14 ECOZEN की 2020 में लगवाया था जिसे 31 अगस्त 2022 को रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर स्टेज व 150 फिट लंबी केबल वायर जुमला किमती करीबन 25000 रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है जिसका आज दिनांक तक पता तलाश किया परंतु कोई पता नहीं चला।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें