पटेवा : गाली दे रहे हो कहकर हाथ मुक्का एवं लात से की पिटाई - CG Sandesh

पटेवा : गाली दे रहे हो कहकर हाथ मुक्का एवं लात से की पिटाई

पटेवा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 8 जोगीपारा ग्राम पचरी में गाली दे रहे हो कहकर हाथ मुक्का एवं लात से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
इन्द्रा बाई लहरे ने पुलिस को बतायी कि वह खेती किसानी व घरेलू काम करती हूं । 13 सितम्बर 2022 को दोपहर करीबन 01-30 बजे वह और उसके पति घर के सामने घरेलू बात को लेकर आपस में वाद विवाद हो रहे थे । उसी समय मोहल्ले का पप्पू डोरा और बिरझू डोरा दोनो आये और तुम लोग हम लोगों को सुनाकर गाली दे रहे हो कहकर दोनो के द्वारा अश्लील गाली गलौच कर उसके पति देवेन्द्र घृतलहरे को हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किये । मारपीट करने से मना किया तो उसे भी गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर तुम लोगो का कौन है जान से मार देंगे बोल रहे थे । पप्पू डोरा और बिरझू डोरा के द्वारा मारपीट करने से उसके पति के माथा, कमर, पसली के पास चोट आया है । घटना को ओमप्रकाश बाघमारे, नीरज जोशी, राज महिलांग देखे एवं सुने है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें