पिथौरा:- मोबाइल फटने से घर में लगी आग बाल बाल बचा मोबाइल धार... - CG Sandesh

पिथौरा:- मोबाइल फटने से घर में लगी आग बाल बाल बचा मोबाइल धारक

पिथौरा:- पिथौरा विकासखंड के सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटेलोरम के आश्रित ग्राम डोंगरीपाली निवासी मोहरसाय पटेल के घर में मध्यरात्रि अचानक एक मोबाइल फट जाने से घर के पलँग सहित अन्य सामानों में आग लग गई. जिसमे मोबाइल धारक बाल-बाल बचा.

कल देर शाम से आए आंधी तूफान के कारण ग्राम डोंगरीपाली में विद्युत विच्छेद रहने के कारण पूरे परिवार घर के बाहर सोया हुआ था तथा मोबाइल घर के अंदर पलंग में रखा हुआ था तभी मध्यरात्रि अचानक घर के अंदर से किसी बम जैसे विस्फोट होने की आवाज आयी जिसके बाद  पूरा परिवार अचंभित होकर घर की तरफ दौड़ा. घर के अंदर देखने पर मोबाइल फटा हुआ था और पलंग जल रहा था तत्काल पानी लाकर पलंग को बुझाया गया


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें