बागबाहरा : गांजा पीकर सो रहे युवक को उठाने पर की मारपीट - CG Sandesh

बागबाहरा : गांजा पीकर सो रहे युवक को उठाने पर की मारपीट

बागबाहरा थाना क्षेत्र से दो युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है. प्रार्थी प्रिंस ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है.
प्रिंस ने अपनी शिकायत में बताया है की 14 सितम्बर की रात करीब 10:30 बजे वह मोहल्ले के छोटू बघेल, गोलू एवं किशोर निर्मलकर चारों एक साथ घुमते-घुमते सामाजिक भवन बिरना पारा गये और सामाजिक भवन परिसर में चारो बैठकर बातचीत कर रहे थे. छोटू बघेल अपने पास रखे गांजा के पुड़िया को निकाला और उसे बनाकर पीने लगे.
कुछ देर में गोलू को ज्यादा नशा होने से वही सो गया. कुछ देर बाद घर जाने के लिए प्रार्थी ने गोलू को उठाया तो नही उठा. प्रार्थी ने उसे उठाने के लिए मुंह में पानी का छिटा मारा, जिससे गोलू उठकर मां बहन की गंदी-गंदी गालिया देने लगा तथा प्रार्थी के टी-शर्ट को खींचकर फाड़ दिया. हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.

प्रार्थी अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहा था तो छोटू बघेल उसे पकड़ लिया और मां बहन की गंदी-गंदी गालिया देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. गोलू वही पड़े एक पत्थर के टूकड़े को उठाकर सिर में जोर से मारा जिससे उसका सिर फटकर खुन बहने लगा और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा. आरोपियों ने FIR करने पर जान से मारने और SC/ST मामले में फसाने की धमकी भी दिए.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ के 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें