बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का जायका रेस्टोरेंट कारिआम मे... - CG Sandesh

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का जायका रेस्टोरेंट कारिआम में भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में प्रथम आगमन पर गुरुवार दोपहर 1:30 बजे कारिआम में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे जोश खरोश के साथ भव्य स्वागत किया गया । जिसमें जिले के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख़्या में शामिल हुए ।

जिले में प्रवेश पश्चात सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष ने गणेश मंदिर कारिआम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना कर आशीर्वाद लिया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत बाजे-गाजे आतिशबाजी व फूल माला के साथ किया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर,समीरा पैकरा,सरपंच कांति पैकरा,हर्ष छाबरिया,आशीष जायसवाल,विजय राठौर, नर्मदा प्रसाद,पंच सतराम सिंग,ईश्वर चन्द,उप सरपंच लक्ष्मी बाई,व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें