पिथौरा : कॉलेज परिसर से बाइक चोरी  - CG Sandesh

पिथौरा : कॉलेज परिसर से बाइक चोरी

पिथौरा में शासकीय महाविद्यालय परिसर से मोटर सायकल चोरी होने का मामला सामने आया है. जिसपर छात्र के पिता ने मामला दर्ज करवाया है.
मयाराम निषाद ने पुलिस को बताया कि 13 सितम्बर को 10 बजे उसका लड़का सुनील निषाद ने मोटर सायकल स्प्लेंडर प्रो. क्रमांक CG 06 GE 6609 से पिथौरा कॉलेज पढने गया था.
शासकीय महाविद्यालय परिसर पिथौरा में करीब 12 बजे मोटर सायकल को खडी कर लॉक कर चाबी अपने पास रखकर कालेज अंदर गया था करीब 02.30 बजे लड़का निकला तब उक्त मोटर सायकल स्प्लेंडर प्रो. क्रमांक CG 06 GE 6609 कीमती करीबन 20000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया था.


जिसकी सूचना उसके लड़के ने उसे दिया तब वह पिथौरा आया था आसपास पता किया पता नही चला । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें