महासमुंद : 43 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
महासमुंद 16 सितम्बर 2022 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मनोज कोसले अपने ठेले के सामने कलेक्टर रोड में एक बोरी के अंदर अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा उसके कब्जे में एक प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध शराब रखा मिला.
आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी के अंदर रखा हुआ 43 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब 180-180 की शीशी में भरी हुई जुमला शराब 7740 ML किमती 5160 रूपया एवं शराब बिक्री का रकम 10000 रूपया को जप्त किया गया. आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें