सिंघोड़ा : गेट का ताला तोड़कर ट्रेक्टर की बैटरी चोरी
सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम खम्हारपाली में गेट का ताला तोड़कर ट्रेक्टर की बैटरी चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
कौशल प्रसाद साहु ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खम्हारपाली में रहता है । उसने काफी समय पूर्व खेती किसानी के लिए आयेचर ट्रेक्टर खरीदा है कि उक्त ट्रेक्टर का पुराना बैटरी खराब हो जाने से उसने 03-04 माह पूर्व लिवफास्ट कंपनी का बैटरी कीमती 6500 रूपये अपने ट्रेक्टर में लगवाया है.
08 सितम्बर 22 को दिन में ट्रेक्टर से काम करने के पश्चात उक्त ट्रेक्टर को वह अपने घर के आंगन में खडा कर के रखा था एवं बाऊंड्री के मेनगेट में ताला लगा दिया था। रात में खाना खाकर अपने घर में सो गया 09 सितम्बर को जब वह सुबह 05 बजे उठकर अपने ट्रेक्टर के पास गया और ट्रेक्टर को चालु किया तो चालु नही हुआ वह ट्रेक्टर क्यों चालु नही हो रहा है समझकर बैटरी को देखा तो ट्रेक्टर में लगा उसका उक्त लिवफास्ट कंपनी का बैटरी नही था बैटरी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। उसने बैटरी चोरी होने के संबंध में गांव के प्रदीप अग्रवाल, रविशंकर साहु को बताया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।