सिंघोडा : पैकिन से 59 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघोडा पुलिस को 16 सितम्बर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पैकिन मोड के पास अवैध रूप से महुआ शराब रखा है जिसे पैदल परिवहन कर रहा है पुलिस की टीम शराब रेड कार्यवाही पर रवाना हुआ। मौके पर संदेही स्वयं सुरेंद्र बरिहा मिला.आरोपी सुरेंद्र बरिहा के क्ब्जे से एक प्लास्टिक थैला में झिल्ली में भरी हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल 09 लीटर कीमती 1800 रूपये को जप्त किया गया.
इसी तरह सिंघोडा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पैकिन का अनिल मांझी नामक एक व्यक्ति तालाब किनारे बरगद पेड के नीचे मे अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री हेतु छुपाकर रखा है मुखबीर के बताये सम्भावित स्थान पर गया जहां पर एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल मांझी पिता लंकेश्वर मांझी उम्र 41 साल जाति केंवट साकिन पैकिन थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी होना बताया.
आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक झिल्ली मे भरी हुई कुल 50 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 10000 रूपये को गवाहन के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।