बागबाहरा : पेटी में पैसे डालकर डबल करने का झांसा देकर लाखों ... - CG Sandesh

बागबाहरा : पेटी में पैसे डालकर डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, 1 महिला सहित 3 के खिलाफ FIR दर्ज

बागबाहरा थाना क्षेत्र से एक महिला सहित 3 लोगों के द्वारा पान ठेले वाले से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है. ठगों ने ठेले वाले को पेटी में पैसे डालकर पैसे दबल करने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिये. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गयी है.

पवन कुमार रात्रे ने पुलिस को बताया कि वह का निवासी है, फूलवारी चौक में उसका पान ठेला का दुकान है कि उसके पान ठेला दुकान में ग्राम फुलवारी का महेन्द्र यादव पान गुटखा खाने आता है जिसको वह जानता पहचानता है कभी कभी उसके साथ ग्राम माडखरोरा का सुरेश पारधी भी उसके पान ठेला में रूककर पान गुटखा खाता है। करीब 04 माह पूर्व महेन्द्र यादव के साथ सुरेश पारधी उसके पान ठेला में रूककर पान गुटखा खाया तो उसने पुछा कहां जा रहे , तो उन लोग बताये कि वे लोग खरियार रोड में लता साहू नाम की महिला के घर में पैसा डबल करवाने जा रहे है अगर तुमको भी पैसा डबल करवाना होगा तो पैसा इकठ्ठा करके रखना। उसके यह बताने पर वह सोचकर बताऊंगा कहा। उसके बाद महेन्द्र यादव एवं सुरेश पारधी खरियार रोड की ओर निकल गया। फिर एक सप्ताह बाद महेन्द्र यादव और सुरेश पारधी उसके पान ठेला में आये और बोले कि चलो हमारे साथ तुमको पैसा डबल होने का डेमो दिखायेगें कहने पर वह उन लोगो के साथ लता साहू के घर खरियार रोड गया जहां महेन्द्र यादव और सुरेश पारधी अपने साथ रखें कुछ पैसा को लता साहू को दिये फिर लता साहू ने उस पैसे को अपने घर में रखे स्टील के पेटी में रखी और अपने कमरे अंदर चली गयी.

थोडी देर बाद कमरा से बाहर निकाल कर दिखायी तो पेटी में रखा पैसा डबल हो गया था। फिर वह उन लोगो के विश्वास में आकर अपने घर वापस आ गया। 05दिन बाद महेन्द्र यादव एवं सुरेश पारधी उसके पान ठेला में आये और कहा कि तुम्हे भी पैसा डबल करवाना है तो हमारे साथ लता साहू के यहां खरियार रोड चलो कहने पर उसने कहा मेरे घर में मैं 1,30000/रूपये रखा हूं चलो घर में देता हूं कहने पर उन तीनों घर आये और घर में रखें 1,30000/रूपये को पेटी से निकाल कर सुरेश पारधी को रूपराम यादव पिता धनीराम यादव, अरूण ध्रुव पिता भोलाराम ध्रुव साकिनान मौलीमुडा के समक्ष दिया। फिर वे तीनों बस में बैठ कर खरियार रोड लता साहू के घर गये तब लता साहू ने कहा कि कितने पैसे लाये हो कहने पर सुरेश पारधी द्वारा 1,30000/रूपये लाये है कहकर सुरेश पारधी ने 1,30000/रूपये लता साहू को दिया फिर लता साहू ने 1,30000/रूपये रूपये को एक स्टील की पेटी में रख कर उस को तुम थोडा बाहर निकल जाओ वह थोड़ी देर में तुम्हारा पैसा डबल करके देती हूं कहने पर वह घर के बाहर निकल गया।

महेन्द्र यादव ,सुरेश पारधी एवं लता साहू तीनो घर कमरे अंदर गये कुछ देर के बाद लता साहू कमरे से बाहर निकल कर बोली कि तुम्हारा पैसा गायब हो गया फिर जब वह अपना पैसा वापस मांगा तो उसे तीनो लोग धमका चमका कर तुम यहां से भाग जाओ नही तो तुम्हे जान से मार देंगें कहने पर वह वहां से चला गया। घर आने के बाद डर के कारण घर में किसी को नही बताया कुछ दिन बाद घर वालों द्वारा पैसा के बारे में पुछने पर उसके साथ घटी घटना के बारे में बताया, फिर पारिवारिक सलाह मशवरा पश्चात 16/09/2022 को थाना बागबाहरा आकर रिपोर्ट दर्ज करने आया है। उसके साथ महेन्द्र यादव, सुरेश पारधी, लता साहू द्वारा रूपया पैसा को दुगुना करने के नाम पर उसके साथ धोखाधडी किये है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34-IPC, 420-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें