स्कूली बच्ची से बलात्कार : निजी स्कूल के 4 अधिकारियों पर माम... - CG Sandesh

स्कूली बच्ची से बलात्कार : निजी स्कूल के 4 अधिकारियों पर मामला दर्ज

भोपाल : पिछले सप्ताह कथित तौर पर एक स्कूल बस के अंदर साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को भोपाल के एक निजी स्कूल के अध्यक्ष सहित चार अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रुतिकृति सोमवंशी ने बृहस्तिवार को कहा कि मामले में निजी स्कूल के चार अधिकारियों स्कूल के अध्यक्ष प्रमोटर नज़्म जमाल, चेयरमैन ऑपरेशन फैजल अली, प्रधानाचार्य आशीष अग्रवाल और ट्रासपोर्ट मैनेजर सय्यद बिलाल के खिलाफ पॉस्को अधिनियम तथा भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।.


अन्य सम्बंधित खबरें