महासमुंद : कार ने एक्टिवा को मारी ठोकर, व्यक्ति गंभीर
महासमुंद थाना अंतर्गत विश्राम गृह के सामने कार ने एक्टिवा को मारी ठोकर, व्यक्ति गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
संकल्प चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह संकल्प स्पोर्टस दुकान महासमुंद का संचालन का कार्य करता है। 16 सितम्बर को अपनी चाचा दुर्गेश चंद्राकर के घर की एक्टीवा वाहन क्र0 CG 04 KZ 3126 से अपने चचेरे भाई काव्य चंद्राकर के साथ दोपहर का खाना खाने महासमुंद से लभरा खुर्द घर जा रहे थे कि दोपहर करीबन 03.00 बजे विश्राम गृह के सामने बागबाहरा रोड महासमुंद पहुंचे थे कि लघुशंका करने के लिए एक्टीवा वाहन को रोड किनारे खड़ी किया था.
एक्टीवा वाहन में उसका चचेरा भाई बैठा था उसी समय बलेनो वाहन क्र0 CG 04 NP 5955 का चालक अपनी कार को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर अचानक मोड़कर उसके एक्टीवा वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे चचेरा भाई काब्य चंद्राकर एक्टीवा वाहन से उछलकर बलेनो कार के सामने कांच से टकराकर नीचे गिर गया एक्सीडेंट से चचेरे भाई के दाहिने जांघ, बांये हाथ की कलाई व सिर में गंभीर चोट आई जिसे पास के सोहम हास्पिटल महासमुंद उपचार के लिए लेकर गये जहां चचेरे भाई की हालत को देखकर बेहतर उपचार हेतु मेडीसाईन हास्पिटल रायपुर में भर्ती कराये है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलेनो कार चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।