पिथौरा : जमीन संबंधी बात को लेकर आवेश में बेटे ने की बाप की ... - CG Sandesh

पिथौरा : जमीन संबंधी बात को लेकर आवेश में बेटे ने की बाप की पिटाई

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम लहरौद में जमीन संबंधी बात को लेकर आवेश में बेटे ने की बाप की पिटाई, जिसकी शिकायत पार्थी ने मामला दर्ज करवाया है.
ढोलाराम निषाद ने पुलिस को बताया कि ग्राम लहरौद में रहता है खेती किसानी का काम करता है कि 17 सितम्बर के शाम करीबन 07.30 बजे अपने घर के सामने खडा था उसी समय उसका बेटा परमेश्वर निषाद अपने घर से बाहर निकलकर जमीन संबंधी बात को लेकर वाद विवाद कर मां बहन की अश्लील गाली गालौच कर हाथ थप्पड से उसे मारपीट कर जमीन में पटक दिया मारपीट करने से दाहिने हाथ, बांये कंधा, दाहिने पैर घुटना में चोंट लगा है उसकी पत्नि गजामती निषाद मारपीट को छुडाने आई तो उसे भी दोनों गाल में हाथ थप्पड से मारा है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें