सांकरा : पत्रकार के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी  - CG Sandesh

सांकरा : पत्रकार के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

सांकरा थाना क्षेत्र से पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गयी है.
पत्रकार लोचन चौहान ने अपनी शिकायत में बताया है कि 16 सितंबर को सांकरा क्षेत्र के डोंगरीपाली में खड़खड़िया होने की सूचना पर खबर को कवरेज करने ग्राम डोंगरीपाली गया था. जहां खड़खडिया हो रहा था, जिसकी सूचना में थाना सांकरा को दिया तो पुलिस पहुंची और खडखडिया खेला रहे दो व्यक्तियों को पकडकर थाना ले गयी. इसी रंजिस पर पत्रकार आया है कहकर बोधन प्रधान एवं उनके 02 अन्य् साथी उसे मां बहन की अशलील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते उसके दोनो हाथ को दो व्यक्ति पकड लिये तथा बोधन प्रधान ने उसे हाथ थप्पड से मारपीट किया जिससे उसके माथे ,आंख, नाक, दाहिने घुटने में चोट आया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें