50 यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, 6 की मौत - CG Sandesh

50 यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, 6 की मौत

झारखंड के हजारीबाग जिले एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के पुल से नीचे गिर जाने से कम से कम छह यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये। . पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि गिरिडीह से रांची जा रही यह बस टाटीझरिया थानाक्षेत्र में पुल का रेलिंग तोड़ते हुए शिवानी नदी में गिर गयी। .


अन्य सम्बंधित खबरें