पिथौरा : बार चौक में साथियों के साथ आकर की मारपीट, मामला दर्... - CG Sandesh

पिथौरा : बार चौक में साथियों के साथ आकर की मारपीट, मामला दर्ज

पिथौरा नगर के बार चौक में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आपराध कायम किया है.

दुर्गेश सिन्हा ने पुलिस को बताया कि  विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वह खेल मैदान पिथौरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिये अपने भाई गुलशन सिन्हा के साथ आया था, तथा कार्यक्रम समाप्त होने पश्चात् घर जाने के लिये अपने दोस्त बंटी के साथ दिनांक 18 सितम्बर 2022 के करीबन 03/00 बजे बाहर निकला तो बार चौक के पास पीछे से मनबोध यादव अपने अन्य साथियों के साथ आकर उसके साथ मां बहन की बुरी - बुरी गालियां देकर जान सहित मारने पिटने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा, जिससे उसे चोट लगकर खून निकला.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें