पटेवा : सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान हुई मौत. - CG Sandesh

पटेवा : सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान हुई मौत.

पटेवा पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया है,  

पुलिस ने बताया कि टेकचंद पटेल अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GN 0230 में अपने साथी मेघप्रसाद चक्रधारी के साथ मोटर सायकल में पीछे बैठकर गांव के छन्नु लाल दीवान के शादी में दिनांक 17 जून 2022 को बारात ग्राम तुरतुरिया परसदा गया था, जिसके साथ गांव के अन्य लोग भी गये थे.

उसी दिन मेघप्रसाद के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GN 0230 में टेकचंद पटेल पीछे बैठकर ग्राम तुरतुरिया परसदा से वापस घर ग्राम टुरीझर छिलपावन पचरी होते जा रहे थे कि रात्रि करीबन 10-00 बजे ग्राम पचरी राशन दुकान के पास मेन रोड में सामने बागबाहरा की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GW 1557 के चालक तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते कट मारते मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GN 0230 के दाहिने तरफ पीछे भाग को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे मोटर सायकल के पीछे में बैठे टेकचंद पटेल के दाहिने पैर में चोट आया था जिसे शासकीय अस्पताल बागबाहरा में प्राथमिक उपचार बाद जैन नर्सिंग होम महासमुंद में उपचार कराकर दिनांक 18 जून 2022 को घर वापस लाया गया था.

इसके बाद टेकचंद पटेल को दर्द ज्यादा होने से 21 जून 2022 को V केयर सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रायपुर में उपचार हेतु भर्ती किये थे जिसका उपचार दौरान 23 जून 2022 को मृत्यु हो गया.

बताया गया कि मृतक टेकचंद पटेल के पीएम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु दाहिने पैर के हड्डी फैक्चर होने से एवं उसके दुष्प्रभाव से श्वसन गति रूकने से होना लेख किया है. जिसपर पुलिस ने मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG 06 GW 1557 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें