खल्लारी : कमरौद में मारपीट करने पर मामला हुआ दर्ज. - CG Sandesh

खल्लारी : कमरौद में मारपीट करने पर मामला हुआ दर्ज.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कमरौद में एक व्यक्ति से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है.

दीपक सोनवानी  ने पुलिस को बताया कि 17 सितम्बर को वह कमरौद के हीरालाल खुंटे के खेत में निदायी काम करने बाद कमरौद में चल रहे विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम देखने के लिए अपने साथी कैलाशपुरी गोस्वामी, सुरज कुमार सोरी, नंदलाल के साथ गांव के हाई स्कुल पास चौरा में बैठकर बातचीत कर रहा था. इसी बीच रात 8:00 बजे पचेडा का हिरऊ माण्डले एवं अन्य 02 व्यक्ति मोटर सायकल में आये उसे हिरउ माण्डले धमकाते हुए बोले कि तु हमारा काम नहीं करता कमरौद में आकर काम करता है. तेरे को देखता हूं कहकर अश्लील गाली देते हिरऊ एवं उसके 02 अन्य साथी उसके हाथ मुक्का डंडे से मारपीट किये.

जिससे दीपक के पीठ, दोनो पैर जांघ, घुटना में चोट आया है एवं उसके साथी कैलाशपुरी गोस्वामी , सुरज सोरी, नंदलाल कमार बीच बचाव किये तो उसे भी मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का डंडा से मारपीट कर चोट पहुंचाया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें