बागबाहरा : ड्यूटी के दौरान आरक्षक से मारपीट, दो पर मामला दर्... - CG Sandesh

बागबाहरा : ड्यूटी के दौरान आरक्षक से मारपीट, दो पर मामला दर्ज

महासमुंद सायबर सेल के एक आरक्षक से डयूटी के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है. मामले की शिकायत आरक्षक ने थाने में दर्ज करवाई है. मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

सायबर सेल महासमुंद के आरक्षक पवन ठाकुर 18 सितम्बर  को डयूटी के दौरान बागबाहरा झलप चौक से महासमुंद की ओर जा रहे थे, इसी दौरान करीब रात्रि 09:15 बजे बागबाहरा झलप चौक के पास महासमुंद की ओर से पीकअप वाहन क्रमांक CG 06 GX 0831 का चालक अपने साथी के साथ वाहन को अनियंत्रित चलाते हुए आ रहा था. जिसे पवन ठाकुर ने रोककर ठीक से सीधा चलाओ किसी से एक्सीडेन्ट हो जायेगा तो कोई मर जायेगा कहा.

इसके बाद पवन ठाकुर ने  उन लोगो का नाम पता पूछा तो  चालक ने अपना नाम देवकिशन देवांगन दैहानीभाठा बागबाहरा एवं बगल सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नेतराम साहू दैहानीभाठा बागबाहरा का रहने वाला बताया. और नाम पता पुछने पर पवन ठाकुर को मां बहन की अश्लील गाली बकते हुए तुम कौन होते हो सवाल करने वाले और समझाने वाले बोले।

जहाँ पवन ठाकूर ने  अपना परिचय देते हुए बताया कि मैं पुलिस विभाग में सिपाही हूं, मेरे द्वारा पुलिस वाला हूं, डयुटी में हूं, कहकर बताने के बावजूद भी उन दोनों ने उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में घसीटे. मारपीट एवं घसीटने से पवन ठाकुर के चेहरे एवं सिर में चोट आकर दर्द हो रहा है. घटना को बागबाहरा के देवेन्द्र चंद्राकर एवं नितेश चंद्राकर देखें एवं छुडाये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 186-IPC, 294-IPC, 332-IPC, 34-IPC, 353-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें