महासमुंद : 42 पौवा देशी मसाला शराब के साथ एक गिरफ्तार  - CG Sandesh

महासमुंद : 42 पौवा देशी मसाला शराब के साथ एक गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस को 18 सितम्बर 22 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने घर के पास गंजपारा महासमुन्द में बिक्री हेतु अवैध रूप से शराब रखा है आरोपी के घर के पास गंजपारा महासमुन्द में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जो अवैध रूप से शराब रखना बताया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम तुलसी दास पिता स्व0 लखन दास उम्र 42 वर्ष सा0 वार्ड न0 19 गंजपारा महासमुन्द थाना व जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
आरोपी तुलसी दास के कब्जे से एक सफेद एवं संतरा रंग के प्लास्टिक बोरी अंदर में 42 पौवा देशी मसाला शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल कुल जुमला 7560 एमएल किमती 4620 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया। 

आरोपी तुलसी दास पिता स्व0 लखन दास उम्र 42 वर्ष सा0 वार्ड न0 19 गंजपारा महासमुन्द थाना व जिला महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें