सरायपाली : घर के सामने खड़ी गाड़ी से 70 हजार का सायलेंसर चोरी
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम सागरपाली में घर के सामने से 70 हजार का सायलेंसर चोरी हुई है, अज्ञात के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है.
घनश्याम बाघ ने पुलिस को बताया कि आदर्श इंग्लिश स्कुल सागरपाली में शिक्षक है। कि उसके मारूती इको वाहन क्रमांक CG 06 GX 0387 को प्रतिदिन की भांति 08 सितम्बर 2022 के शाम 06.30 बजे उसके घर के सामने गली में खडी किया था.
दुसरे दिन सुबह 06.00 बजे उठकर गाडी स्टार्ट किया तो अजीब आवाज आने पर वाहन का सायलेंसर चेक किया तो गाडी में लगा सायलेंसर नहीं था नट बोल्ट पडा था कोई अज्ञात चोर उसका इको वाहन क्रमांक CG 06 GX 0387 का सायलेंसर कीमती करीबन 70,000 रू0 को 08 सितंबर 2022 से 09 सितंबर 2022 के दरम्यानि रात्रि घर के सामने गली में खडे वाहन से निकाल कर चोरी कर ले गया है। आसपास पता तलाश किया सीसीटीवी कैमरा चेक किया कही पता नहीं चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।